ओडिशा चुनाव के लिए बीजेपी ने 99 उम्मीदवार की घोषणा की, LS की लिस्ट भी जारी

bjp-announces-candidates-for-99-assembly-seats-in-odisha
[email protected] । Mar 22 2019 9:27AM

भाजपा ने 2014 में बीजद के टिकट पर चुनाव जीतने वाले बालभद्र माझी और बैजयंत पांडा को अपना उम्मीदवार बनाया है। ये दोनों नेता इस महीने के शुरू में भगवा दल में शामिल हुए थे।

भुवनेश्वर। भाजपा ने ओडिशा में 147 विधानसभा सीटों में से 99 सीटों पर बृहस्पतिवार को उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। साथ में 10 लोकसभा सीटों पर भी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने 2014 में बीजद के टिकट पर चुनाव जीतने वाले बालभद्र माझी और बैजयंत पांडा को अपना उम्मीदवार बनाया है। ये दोनों नेता इस महीने के शुरू में भगवा दल में शामिल हुए थे। पांडा को केंद्रपाड़ा से टिकट दिया गया है तो माझी नबरंगपुर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा पार्टी ने केंद्रीय जनजातीय मंत्री जुअल ओराम को सुरंदगढ़ लोकसभा सीट से फिर से टिकट दिया है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस की 5वीं लिस्ट जारी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे को जांगीपुर से मिला टिकट

ओडिशा में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव एक साथ चार चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा। भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति की नई दिल्ली में हुई बैठक के बाद पार्टी ने सूची जारी की। पार्टी ने ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों में से 10 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। भाजपा ने उन कई उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है जो मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजद या कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़