BJP ने की दिल्ली में 14 जिला इकाइयों के अध्यक्षों के नामों की घोषणा

BJP

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने यह सूची जारी करते हुए कहा कि नयी नियुक्तियां तुरंत प्रभावी होंगी। दिल्ली भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख अशोक गोयल ने कहा कि 14 जिला इकाइयों के नए अध्यक्षों को व्यापक परामर्श और ‘प्रतिक्रिया प्रक्रिया’ के बाद नियुक्त किया गया है।

नयी दिल्ली। दिल्ली भाजपा ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में अपनी 14 जिला इकाइयों के नए अध्यक्षों के नामों की घोषणा की। शाहदरा इकाई के अध्यक्ष राम किशोर शर्मा और दक्षिण दिल्ली इकाई के अध्यक्ष रोहताश बिधूड़ी को फिर से नियुक्त किया गया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने यह सूची जारी करते हुए कहा कि नयी नियुक्तियां तुरंत प्रभावी होंगी। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में दोबारा दौड़ेगी मेट्रो लेकिन पार्किंग और दुकानों पर लटका रहेगा ताला

दिल्ली भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख अशोक गोयल ने कहा कि 14 जिला इकाइयों के नए अध्यक्षों को व्यापक परामर्श और ‘प्रतिक्रिया प्रक्रिया’ के बाद नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि दो जिला अध्यक्षों शर्मा और बिधूड़ी को फिर से उनके पदों पर नियुक्त किया गया है। दिल्ली भाजपा के संगठनात्मक पुनर्गठन के तहत इसी सप्ताह 230 ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी की गयी थी। पार्टी नेताओं ने कहा है कि राज्य इकाई के नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा जल्द होने की संभावना है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़