भाजपा ने श्वेत मलिक को पंजाब प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनाया

BJP appoints MP Shwet Malik as Punjab state president
[email protected] । Mar 31 2018 5:36PM

भाजपा ने पंजाब इकाई में बड़ा बदलाव करते हुए विजय सांपला को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा कर उनकी जगह राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक को नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

भाजपा ने पंजाब इकाई में बड़ा बदलाव करते हुए विजय सांपला को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा कर उनकी जगह राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक को नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रमुख अरुण सिंह द्वारा जारी पत्र में इस नियुक्ति की जानकारी दी गई।

इसमें कहा गया है कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक को पंजाब प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़