राजभर का BJP पर बड़ा आरोप, कहा- देश में दंगे करा सकती है पार्टी

bjp-can-make-riots-in-the-country-says-om-prakash-rajbhar
[email protected] । Feb 1 2019 6:32PM

सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बांसडीह इलाके के सैदपुरा गांव में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने अमेरिका की एक कथित खुफिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा भारत में दंगे करा सकती है।

बलिया। उत्तर प्रदेश में भाजपा के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और राज्य के काबीना मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को एक बार फिर सहयोगी दल भाजपा को असहज स्थिति में डालते हुए कहा कि भाजपा देश में साम्प्रदायिक दंगे करा सकती है। राजभर ने बांसडीह इलाके के सैदपुरा गांव में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने अमेरिका की एक कथित खुफिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा भारत में दंगे करा सकती है।

इसे भी पढ़ें: योगी पर उनके मंत्री का आरोप, मंदिर मुद्दे पर गुमराह कर रहे मुख्यमंत्री

उन्होंने कहा कि आगामी 21 फरवरी को साधु राम मंदिर के नाम पर चिमटा बांटेंगे और भाजपा दंगा करायेगी। भाजपा के लोग वोट के लिये कुछ भी करा सकते हैं। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री राजभर ने लोगों से कहा कि देश में हिंदुओं और मुस्लिमों को मिलजुलकर रहना चाहिये।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़