भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान ने लगाया फर्जी मतदान का आरोप
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों और चार राज्यों की विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। 91 लोकसभा सीटों पर कुल 1279 उम्मीदवार मैदान में हैं।
मुजफ्फरनगर से भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान ने वोटिंग में गड़बड़ी होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सुजडू गांव में फर्जी मतदान हो रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बुरखा में महिलाओं के चेहरे की जाँच नहीं की जा रही है और मैं आरोप लगाता हूँ कि नकली मतदान हो रहा है। अगर गौर नहीं किया गया तो मैं फिर से मतदान की मांग करूंगा।
Union Minister and Muzaffarnagar BJP candidate Dr. Sanjiv Balyan: Faces of women in burkhas are not being checked and I allege that fake voting is being done. If not looked into, I will demand a repoll pic.twitter.com/Gphlm2NoRx
— ANI UP (@ANINewsUP) April 11, 2019
बालियान ने कहा कि एक महिला ने बिना हस्ताक्षर वोट डाला है। बालियान EC से इसकी शिकायत करने की भी बात कर रहे हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों और चार राज्यों की विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। 91 लोकसभा सीटों पर कुल 1279 उम्मीदवार मैदान में हैं।
अन्य न्यूज़