हैदराबाद की जनता को लुभाने पहुंचे अमित शाह, दिया जीत का मंत्र
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह 2019 के लोकसभा चुनावों और तेलंगाना विधानसभा चुनाव की रणनीति पर पार्टी नेताओं से चर्चा करने के लिए एक दिन के दौरे पर यहां पहुंचे।
हैदराबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह 2019 के लोकसभा चुनावों और तेलंगाना विधानसभा चुनाव की रणनीति पर पार्टी नेताओं से चर्चा करने के लिए एक दिन के दौरे पर यहां पहुंचे। सूत्रों का कहना है कि वह आरएसएस के कुछ नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। भाजपा की राज्य इकाई ने बेगमपेट हवाईअड्डा पर शाह का शानदार स्वागत किया। उनका यहां एक भाषण भी होना था, लेकिन नहीं हुआ।
भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष के. लक्ष्मण ने पहले कहा था कि शाह चुनावों के लिए एक विस्तृत योजना राज्य इकाई को देंगे और उनका यह दौरा पार्टी का मनोबल बढा़एगा। अगले साल लोकसभा चुनाव के साथ ही तेलंगाना विधानसभा चुनाव भी होने है। राज्य में भाजपा का एक लोकसभा सांसद (कुल 17 सीटों में से) और पांच विधायक हैं।
బిజెపి జాతీయాధ్యక్షుడు అమిత్ షా బిజెపి తెలంగాణ పార్లమెంట్ మేనేజ్మెంట్ కమిటీతో సమావేశమయ్యారు. రాష్ట్రంలో సమకాలీన రాజకీయ స్థితిగతులను చర్చించారు. తెలంగాణలో బిజెపికి విస్తృతంగా అవకాశాలున్నాయని అమిత్ షా అన్నారు.#TelanganaWelcomesShah pic.twitter.com/unG35G9SyZ
— BJP Telangana (@BJP4Telangana) July 13, 2018
लक्ष्मण ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य राज्य में सत्ता में आने के साथ ही लोकसभा सीटों के आंकड़े को भी दहाई में पहुंचाना है। शाह ‘समर्थन के लिए संपर्क’ अभियान के तहत बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल समेत कुछ नामी हस्तियों से भी मुलाकात कर सकते हैं।
अन्य न्यूज़