भाजपा का जनता से ताल्लुक नहीं, बस हवा में उड़ रही है : प्रियंका

bjp-does-not-belong-to-the-people-they-just-blowing-in-the-air-priyanka

प्रियंका ने वोटरों से कहा, झूठ की राजनीति एवं नकारात्मक राजनीति को परे कीजिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति जमीनी राजनीति नहीं है । उसका जनता से ताल्लुक नहीं है। भाजपा हवा में उड़ रही है।

फतेहपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को मतदाताओं से अपील की कि वे ऐसी राजनीति लायें जो उनकी समस्याओं की बात करे और उनका हल करे। प्रियंका ने यहां एक चुनावी जनसभा में कहा,  ऐसी राजनीति लायें जो आपकी समस्याओं की बात करे, उसे हल करे। उन्होंने मतदाताओं से कहा,  राजनीति को बदलिये ... सिर्फ अपने क्षेत्र के लिए नहीं ... अपनी जरूरतों के लिए नहीं बल्कि अपने बच्चों के भविष्य को मजबूत बनाने के लिए और देश को बचाने के लिए। 

इसे भी पढ़ें: स्मृति ईरानी जूते बांटकर अमेठी का अपमान कर रही हैं: प्रियंका

प्रियंका ने वोटरों से कहा,  झूठ की राजनीति एवं नकारात्मक राजनीति को परे कीजिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति जमीनी राजनीति नहीं है । उसका जनता से ताल्लुक नहीं है। भाजपा हवा में उड़ रही है। प्रियंका ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान और नौजवान प्रताड़ित है तथा महिलाएं असुरक्षित हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़