भाजपा ने दयाशंकर सिंह को पार्टी से निकाला
[email protected] । Jul 21 2016 10:25AM
भाजपा ने बसपा अध्यक्ष मायावती के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए बुधवार रात अपनी उत्तर प्रदेश शाखा के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को पार्टी से निकाल दिया।
भाजपा ने बसपा अध्यक्ष मायावती के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए बुधवार रात अपनी उत्तर प्रदेश शाखा के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को पार्टी से निकाल दिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें पार्टी से बर्खास्त कर दिया। इससे कुछ घंटे पहले उन्होंने सिंह को सभी संगठनात्मक जिम्मेदारियों से मुक्त करने की घोषणा की थी। भाजपा सूत्रों ने कहा कि पार्टी के नियमों के तहत सिंह छह साल तक पार्टी से बाहर रहेंगे।
इसी बीच बसपा ने लखनऊ में पुलिस से शिकायत कर अपमानजनक टिप्पणी के लिए सिंह के खिलाफ अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़