हरियाणा में बीजेपी को मिली मजबूती, योगेश्वर दत्त और पूर्व हॉकी कप्तान संदीप सिंह हुए शामिल
लोकसभा चुनाव के दौरान भी दत्त के भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की खबर आई थी। लेकिन उस वक्त भाजपा में उनके शामिल होने की कवायद टल गई थी।
भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह और ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त भाजपा में शामिल हो गए। हरियाणा बीजेपी के प्रमुख सुभाष बराला मौजूद थे। खबरों के अनुसार योगेश्वर दत्त को हरियाणा विधानसभा चुनावों में पार्टी का उम्मीदवार बनाया जा सकता है।
Delhi: Former Indian Hockey captain Sandeep Singh joins BJP (Bharatiya Janata Party), in presence of Haryana Bharatiya Janata Party (BJP) Chief Subhash Barala. pic.twitter.com/PAPOiwIO3j
— ANI (@ANI) September 26, 2019
बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान भी दत्त के भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की खबर आई थी। लेकिन उस वक्त भाजपा में उनके शामिल होने की कवायद टल गई थी। लेकिन कल दत्त ने राज्य भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला से मुलाकात की और उन्हें सूचित किया कि उन्होंने हरियाणा पुलिस से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद से ये अटकलें और तेज हो गईं हैं।
Delhi: Olympic Medallist Yogeshwar Dutt joins BJP (Bharatiya Janata Party), in presence of Haryana Bharatiya Janata Party (BJP) Chief Subhash Barala. pic.twitter.com/9cWmO4Vxe5
— ANI (@ANI) September 26, 2019
अन्य न्यूज़