बंगाल में आएगी भाजपा की सरकार तो डबल इंजन के साथ होगा राज्य का विकास: गडकरी

Gadkari
अंकित सिंह । Mar 15 2021 1:37PM

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ममता जी के साथ हादसा हुआ और इसकी राजनीति नहीं होनी चाहिए। इस प्रकार के विवाद को तैयार करना और चुनाव के माहौल को खराब करना ठीक नहीं होगा।

पश्चिम बंगाल में सियासी पारा चरम पर है। पार्टियां चुनावी प्रचार शुरू कर चुकी हैं। इन सबके बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी लगातार भाजपा के लिए चुनावी प्रचार कर रहे हैं। न्यूज़ एजेंसी ANI से बात करते हुए नितिन गडकरी ने दावा किया कि केंद्र में भाजपा की सरकार है और राज्य में भी अगर भाजपा की सरकार आती है तो यहां प्रगति के रास्ते और प्रशस्त होंगे।  नितिन गडकरी ने कहा कि केंद्र सरकार भाजपा की है और राज्य सरकार भी भाजपा की आएगी तो डबल इंजन लगने के बाद बंगाल की बहुत प्रगति होगी। हम बंगाल में एक लाख करोड़ की सड़कें बनाएंगे, भूमि अधिग्रहण और एनवायरमेंट क्लीयरेंस हमें मिलता तो आज भी बना सकते थे। लेकिन दुर्भाग्यवश इसमें अड़चनें आती हैं।

ममता बनर्जी  के चोट के बारे में बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ममता जी के साथ हादसा हुआ और इसकी राजनीति नहीं होनी चाहिए। इस प्रकार के विवाद को तैयार करना और चुनाव के माहौल को खराब करना ठीक नहीं होगा। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़