भाजपा ने हरियाणा में भ्रष्टाचार के दुष्चक्र को तोड़ दिया है: खट्टर

BJP has broken the vicious cycle of corruption in Haryana: Khattar
[email protected] । Jun 21 2018 8:56AM

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज कहा कि भाजपा सरकार ने ई - गवर्नेंस के जरिये राज्य में भ्रष्टाचार के दुष्चक्र को तोड़ दिया है।

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज कहा कि भाजपा सरकार ने ई - गवर्नेंस के जरिये राज्य में भ्रष्टाचार के दुष्चक्र को तोड़ दिया है। खट्टर ने पंचकूला में बुद्धिजीवियों के सम्मेलन में कहा, ‘‘हमारी सरकार ने ई-गवर्नेंस के जरिये भ्रष्टाचार के दुष्चक्र को सफलतापूर्वक तोड़ दिया है , जो कि पूर्व के शासन में ऊपर से नीचे तक व्याप्त था।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लोगों ने स्वीकार किया है कि वर्तमान सरकार ‘ भ्रष्टाचार - मुक्त ’ है। 

खट्टर ने कहा कि उनकी सरकार ने सभी स्तर से भ्रष्टाचार खत्म करने का संकल्प लिया था। भाजपा ने अक्तूबर , 2014 में हुए विधानसभा चुनावों में बहुमत हासिल किया था। मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर लाखों संविदा कर्मचारियों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप भी लगाया। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़