असम में भाजपा के लिए मीठी होगी चाय की चुस्की! एग्जिट पोल में जीत का अनुमान

Assam
अंकित सिंह । Apr 29 2021 8:02PM

न्यूज़ 24 चाणक्य टुडेज की बात करें तो असम की 126 सीटों में से भाजपा को 70 सीटें मिलती दिखाई दे रही है। कांग्रेस के खाते में 56 सीटें जा रही है जबकि अन्य को 0 सीटें मिल रही है। रिपब्लिक भारत CNX की बात करें तो असम में भाजपा को 74 से 84 सीटें मिलती दिखाई दे रही है।

असम विधानसभा चुनाव 3 चरणों में संपन्न हुए थे। पश्चिम बंगाल चुनाव संपन्न होने के साथ ही आज असम के भी एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। असम में विधानसभा के 126 सीट है। ज्यादातर एग्जिट पोल में भाजपा एक बार फिर से सत्ता में वापसी करती दिखाई दे रही है। इंडिया टुडे My Axis एग्जिट पोल के मुताबिक असम में भाजपा को 75 से 85 सीटें मिलती दिखाई दे रही है। कांग्रेस गठबंधन के खाते में 40 से 50 सीटें जा रही हैं जबकि अन्य के खाते में 1 से 4 सीटें जाती दिखाई दे रही है।

 

इसे भी पढ़ें: असम में भूकंप: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने CM से की बात, बोले- हालात पर हमारी नजर

न्यूज़ 24 चाणक्य टुडेज की बात करें तो असम की 126 सीटों में से भाजपा को 70 सीटें मिलती दिखाई दे रही है। कांग्रेस के खाते में 56 सीटें जा रही है जबकि अन्य को 0 सीटें मिल रही है। रिपब्लिक भारत CNX की बात करें तो असम में भाजपा को 74 से 84 सीटें मिलती दिखाई दे रही है। कांग्रेस गठबंधन के खाते में 40 से 50 सीटें जाती दिखाई दे रही है जबकि अन्य के खाते में 1 से 3 सीटें ही जा रही है।

इसे भी पढ़ें: डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे पर संक्रमित पाए गए कुछ यात्रियों में वायरस के दोहरे स्वरूप का पता चला: सरमा

सी वोटर के मुताबिक असम में भाजपा गठबंधन को 58-71 सीट कांग्रेस के खाते में 53 से 66 और अन्य के खाते में 0 से 5 सीट। इंडिया न्यूज़ जन की बात के मुताबिक के भाजपा को 68 से 78, कांग्रेस को 48 से 58 जबकि अन्य को 0 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही है।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़