अमीर दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए गरीबों की जेब काट रही है भाजपा: प्रियंका
प्रियंका ने दावा किया कि भाजपा ने बीएसएनएल और एमटीएनएल को कमजोर किया और बाकी कंपनियों के लिए कॉल और डेटा महँगा करने का रास्ता खोला।
नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने निजी क्षेत्र की प्रमुख मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों की इंटरनेट एवं कॉल की दर बढ़ने को लेकर सोमवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भाजपा अपने अमीर दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए गरीबों की जेब काट रही है।
BJP पिछले 6 सालों से मोबाइल इंटरनेट और कॉल सस्ता करने की डींगें हाँकती थी।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 2, 2019
अब इसकी भी हवा निकल गई। भाजपा ने BSNL, MTNL को कमजोर किया और बाकी कम्पनियों के लिए कॉल और डेटा महँगा करने का रास्ता खोला।
भाजपा अपने अमीर दोस्तों को फायदा पहुँचाने के लिए लगातार जनता की जेब काट रही है। pic.twitter.com/pbDdPyuWvC
गांधी ने ट्वीट किया, भाजपा पिछले 6 सालों से मोबाइल इंटरनेट और कॉल सस्ता करने की डींगें हाँकती थी। अब इसकी भी हवा निकल गई। प्रियंका ने दावा किया, भाजपा ने बीएसएनएल और एमटीएनएल को कमजोर किया और बाकी कंपनियों के लिए कॉल और डेटा महँगा करने का रास्ता खोला। उन्होंने आरोप लगाया, भाजपा अपने अमीर दोस्तों को फायदा पहुँचाने के लिए लगातार जनता की जेब काट रही है।
अन्य न्यूज़