भाजपा लोकतंत्र तथा नागरिक आचार संहिता की सभी सीमाएं लांघ रही: कुमारस्वामी

bjp-is-limiting-all-boundaries-of-democracy-and-civil-code-kumaraswamy
[email protected] । Jul 11 2019 10:57AM

कुमारस्वामी ने कहा कि भाजपा की सत्ता की भूख के कारण कर्नाटक हंसी का पात्र बन गया है। यह लोकतंत्र की राजनीति है या दमनकारी मानसिकता का भद्दा प्रदर्शन।

बेंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने अपने मंत्री को मुंबई में हिरासत में लिये जाने और यहां विधान सौध में प्रदर्शन के लिये भाजपा पर आरोप लगाया कि वह लोकतंत्र तथा नागरिक आचार संहिता की सभी सीमाएं लांघ रही है। कुमारस्वामी ने कड़े शब्दों में यहां जारी बयान में कहा कि वह भाजपा से जानना चाहते हैं कि यह लोकतंत्र की राजनीति है या उसकी दमनकारी मानसिकता का भद्दा प्रदर्शन।मुख्यमंत्री ने कर्नाटक के चार मंत्रियों को मुंबई पुलिस द्वारा हिरासत में लिये जाने का जिक्र करते हुए कहा कि यह न सिर्फ प्रोटोकॉल का उल्लंघन है बल्कि "सामंती मानसिकता" की झलक भी है।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक और गोवा के राजनैतिक हालात को लेकर सांसद सौगत राय ने लोकसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया

कुमारस्वामी ने कहा कि भाजपा की सत्ता की भूख के कारण कर्नाटक हंसी का पात्र बन गया है। यह लोकतंत्र की राजनीति है या दमनकारी मानसिकता का भद्दा प्रदर्शन। दरअसल, बुधवार को कर्नाटक सरकार में मंत्री डीके शिवकुमार, कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा और नसीम खान मुंबई के रेनेशॉ होटल में कांग्रेस-जद(एस) के बागी विधायकों से मिलने गए थे, लेकिन पुलिस ने होटल के बाहर ही उन्हें हिरासत में ले लिया।कुमारस्वामी ने कांग्रेस के एक और बागी विधायक के सुधाकर को इस्तीफा देने के बाद कथित रूप से हिरासत में लिये जाने को लेकर विधानसभा सौध के बाहर भाजपा के विरोध प्रदर्शन की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदर्शन ने कर्नाटक की समृद्ध राजनीतिक परंपरा को कलंकित किया है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़