भाजपा ने पार्टी पुस्तकालय में रखी कुरान

bjp-keeps-quran-in-party-library

भसीन ने कहा कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं की पहुंच सभी धर्मों के ग्रंथों और पवित्र पुस्तकों तक बनाना चाहती है और यह उसी दिशा में एक कदम है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश पर बनाये गये इस पुस्तकालय में करीब 400 पुस्तकें हैं। भाजपा संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद मोदी ने अपने संबोधन में अल्पसंख्यकों तक पहुंच बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया था।

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अल्पसंख्यकों तक पहुंच बढ़ाने की जरूरत बताये जाने के कुछ दिनों के भीतर ही उत्तराखंड प्रदेश भाजपा मुख्यालय में स्थापित पुस्तकालय में कुरान की एक प्रति रख दी गयी है। प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी डा. देवेंद्र भसीन ने बताया कि पार्टी के सह मीडिया प्रभारी शादाब शम्स ने एक-दो दिन पहले ही यहां पार्टी राज्य मुख्यालय में कुरान की एक प्रति रखी है। उन्होंने कहा कि ऐसा हर धर्म के साथ समान व्यवहार करने की भाजपा की नीति के अनुरूप किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा अध्यक्ष पद की रेस में जेपी नड्डा और भूपेंद्र यादव सबसे आगे

भसीन ने कहा कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं की पहुंच सभी धर्मों के ग्रंथों और पवित्र पुस्तकों तक बनाना चाहती है और यह उसी दिशा में एक कदम है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश पर बनाये गये इस पुस्तकालय में करीब 400 पुस्तकें हैं। भाजपा संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद मोदी ने अपने संबोधन में अल्पसंख्यकों तक पहुंच बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया था। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़