भाजपा नेता प्रवीण डारेकर ने मुख्यमंत्री की विदर्भ उद्धव ठाकरे यात्रा पर कसा तंज

Pravin Darekar

भाजपा नेता प्रवीण डारेकर ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की विदर्भ यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि सिर्फ यात्रा से क्षेत्र का विकास नहीं हो सकता है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को गोसीखुर्द सिंचाई परियोजना के कार्य और पूर्वी विदर्भ के भंडारा और चंद्रपुर जिलों में अन्य विकास कार्यों की समीक्षा की।

ठाणे। भाजपा नेता प्रवीण डारेकर ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की विदर्भ यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि सिर्फ यात्रा से क्षेत्र का विकास नहीं हो सकता है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को गोसीखुर्द सिंचाई परियोजना के कार्य और पूर्वी विदर्भ के भंडारा और चंद्रपुर जिलों में अन्य विकास कार्यों की समीक्षा की।

इसे भी पढ़ें: जेपी नड्डा ने एक मुट्ठी चावल अभियान की शुरुआत की, बोले- बंगाल में भाजपा बनाएगी सरकार

महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता डारेकर ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा, सिर्फ विदर्भ की यात्रा से उसका विकास सुनिश्चित नहीं हो जाएगा। मुख्यमंत्री को सूखाग्रस्त इलाकों का दौरा करना चाहिए।’’

इसे भी पढ़ें: कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार से बोले भूपेश बघेल, यदि उच्चतम न्यायालय ने आदेश दिया तो मानना पड़ेगा

उन्होंने आरोप लगाया कि देवेंद्र फडणवीस नीत पूर्व भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई कई विकास परियोजनाओं के कार्य पर सत्तारूढ़ शिवसेना नीत महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार रोक लगा रही है। डारेकर ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार मराठा आरक्षण के मुद्दे पर गंभीर नहीं है। उच्चतम न्यायालय में अभी यह मामला लंबित है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़