मंत्रिपरिषद विस्तार की पूर्व संध्या पर देवेंद्र फडणवीस ने भाजपा नेताओं से की बैठक

BJP
ANI Image

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार शाम कहा कि वह नौ अगस्त को अपनी 40 दिन पुरानी मंत्रिपरिषद का विस्तार करेंगे। शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री के रूप में तथा फडण्वीस ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने कहा कि मंत्रिपरिषद का विस्तार कल (मंगलवार) के लिए निर्धारित है।

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने मंगलवार को महाराष्ट्र मंत्रिपरिषद में शामिल किए जाने वालों के नामों पर चर्चा करने के लिए राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मुंबई आवास पर सोमवार को बैठक की। समझा जाता है कि राजभवन में शपथ लेने वाले नए मंत्रियों के नामों को अंतिम रूप देने के अलावा, भाजपा नेताओं ने मुंबई और अन्य शहरों में महत्वपूर्ण निकाय चुनावों तथा 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले की जाने वाली संगठनात्मक नियुक्तियों पर चर्चा की।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में मंगलवार को होगा मंत्रिमंडल विस्तार, शिंदे-फडणवीस सरकार में 20 से ज्यादा मंत्री ले सकते हैं शपथ 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार शाम कहा कि वह नौ अगस्त को अपनी 40 दिन पुरानी मंत्रिपरिषद का विस्तार करेंगे। शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री के रूप में तथा फडण्वीस ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। शिंदे ने मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़ में संवाददाताओं से कहा, मंत्रिपरिषद का विस्तार कल (मंगलवार) के लिए निर्धारित है। शिंदे के एक सहयोगी ने बताया कि राजभवन में मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे एक दर्जन मंत्री शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि अगले दौर का विस्तार बाद में होगा। वर्तमान में, शिंदे और फडणवीस 40 दिन पुरानी सरकार में केवल दो मंत्री हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़