एग्जिट पोल में शीला दीक्षित और केजरीवाल से दिल्ली नाराज, BJP दर्ज करेगी जीत

bjp-likely-to-repeat-2014-sweep
[email protected] । May 20 2019 9:06AM

चुनाव परिणाम की घोषणा 23 मई को होगी। कुछ एक्जिट पोल में कहा गया कि कांग्रेस को दिल्ली में एक सीट मिल सकती है। यदि एक्जिट पोल सही साबित हुए तो यह आप के लिये बड़ा झटका होगा।

नयी दिल्ली। अधिकतर एक्जिट पोल में यह पूर्वानुमान जताया गया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने वाली है। कई एक्जिट पोल के अनुसार अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) को दिल्ली में एक भी सीट नहीं मिलने वाली है। चुनाव परिणाम की घोषणा 23 मई को होगी। कुछ एक्जिट पोल में कहा गया कि कांग्रेस को दिल्ली में एक सीट मिल सकती है। यदि एक्जिट पोल सही साबित हुए तो यह आप के लिये बड़ा झटका होगा।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली और पंजाब में AAP का सूपड़ा साफ, नहीं मिल रही एक भी सीट

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एक्जिट पोल के अनुसार दिल्ली में भाजपा छह से सात सीटें जीत सकती है जबकि कांग्रेस को शून्य या एक सीट मिल सकती है। न्यूज24-चाणक्य के हिसाब से दिल्ली की सभी सात सीटें भाजपा के खाते में जा सकती हैं। न्यूज18-इप्सोस के अनुसार दिल्ली में भाजपा को छह से सात सीटें तथा कांग्रेस को एक सीट मिल सकती है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़