भाजपा ने किया साफ, चिन्मयानंद पार्टी के सदस्य नहीं

bjp-made-it-clear-no-member-of-chinmayanand-party
[email protected] । Sep 25 2019 6:27PM

उनसे पूछा गया कि चिन्मयानंद ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था, वह पार्टी के सांसद और केन्द्रीय मंत्री भी रहे। इस पर श्रीवास्तव ने कहा कि उन्होंने बहुत पहले चुनाव लड़ा था और मंत्री बने थे, लेकिन उसके बाद से वह भाजपा के सदस्य नहीं हैं।

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि चिन्मयानंद पार्टी के सदस्य नहीं हैं। भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने बुधवार को  कहा, चिन्मयानंद भाजपा के सदस्य नहीं है। उनसे पूछा गया कि चिन्मयानंद ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था, वह पार्टी के सांसद और केन्द्रीय मंत्री भी रहे। इस पर श्रीवास्तव ने कहा कि उन्होंने बहुत पहले चुनाव लड़ा था और मंत्री बने थे, लेकिन उसके बाद से वह भाजपा के सदस्य नहीं हैं। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस का सवाल, पूछा- क्या स्वामी चिन्मयानंद से योगी की साठगांठ है?

उन्होंने कहा कि चिन्मयानंद प्रकरण में कानून अपना काम कर रहा है। कानून को अपना काम करने की छूट है। उल्लेखनीय है कि चिन्मयानंद वाजपेयी सरकार में गृह राज्य मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के जौनपुर से 1999 में चुनाव लड़ा था। चिन्मयानंद 1991 में बदायूं और 1998 में मछलीशहर से भी लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़