भाजपा ने उत्तर प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव के लिए जय प्रकाश निषाद को बनाया उम्मीदवार

Jai Prakash Nishad

निषाद बहुजन समाज पार्टी के विधायक रह चुके हैं। उन्होंने कुछ साल पहले ही भाजपा का दामन थामा था। वे भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई में उपाध्यक्ष हैं और उनका कार्यक्षेत्र गोरखपुर है।

नयी दिल्ली।  भाजपा ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए जय प्रकाश निषाद को मंगलवार को अपना उम्मीदवार घोषित किया। यह उपचुनाव आगामी 24 अगस्त को होना है। समाजवादी पार्टी के सांसद बेनी प्रसाद वर्मा के निधन से यह सीट खाली हुई थी। निषाद बहुजन समाज पार्टी के विधायक रह चुके हैं। उन्होंने कुछ साल पहले ही भाजपा का दामन थामा था। वे भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई में उपाध्यक्ष हैं और उनका कार्यक्षेत्र गोरखपुर है। ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृहक्षेत्र भी गोरखपुर ही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़