भाजपा का घोषणापत्र अहंकार भरा, कांग्रेस के घोषणापत्र में आम जन की आवाज: राहुल

bjp-manifesto-is-full-of-ego-voice-of-common-man-in-congress-manifesto-rahul

राहुल गांधी ने ट्वीट किया है, कांग्रेस का घोषणापत्र विचार-विमर्श के माध्यम से तैयार हुआ। इसमें 10 लाख से अधिक भारतीय नागरिकों की आवाज शामिल है। यह समझदारी भरा और प्रभावशाली दस्तावेज है।

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा के घोषणापत्र को एक व्यक्ति की आवाज करार देते हुए मंगलवार को दावा किया कि इसे बंद कमरे तैयार किया गया है और इसमें दूरदर्शिता का अभाव है। उन्होंने यह दावा किया कि उनकी पार्टी का घोषणापत्र लंबे विचार-विमर्श के बाद तैयार किया गया है और उसमें जनता की आवाज शामिल है।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल ने भाजपा के घोषणापत्र को “जुमलों का नया संग्रह” बताया

गांधी ने ट्वीट किया है,  कांग्रेस का घोषणापत्र विचार-विमर्श के माध्यम से तैयार हुआ। इसमें 10 लाख से अधिक भारतीय नागरिकों की आवाज शामिल है। यह समझदारी भरा और प्रभावशाली दस्तावेज है। उन्होंने दावा किया, भाजपा का घोषणापत्र बन्द कमरे में तैयार किया गया है। इसमें एक अलग-थलग पड़ चुके व्यक्ति की आवाज है। यह अदूरदर्शी और अहंकार भरा है। 

इसे भी पढ़ें: चुनाव से 3 दिन पहले BJP का 'संकल्प पत्र' जारी, चुनावी पिटारे से हुए कई ऐलान

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने सोमवार को  संकल्प पत्र  के नाम से अपना घोषणापत्र जारी किया। इसमें भाजपा ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर जोर देने के साथ आतंकवाद के खिलाफ  जीरो टॉलरेन्स  की प्रतिबद्धता दोहराई है। इसके साथ ही 60 साल की उम्र के बाद किसानों और छोटे दुकानदारों को पेंशन देने सहित कई वादे किए गए हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़