BJP MLA के बेतुके बोल, बलात्कार की घटनाओं को नियंत्रित नहीं किया जा सकता

BJP MLA absurd talk, rape incidents can not be controlled
[email protected] । Jul 9 2018 9:59AM

बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने दावा किया है कि यदि भगवान राम भी धरती पर आ जायेंगे तब भी बलात्कार की घटनाओं को नियंत्रित नहीं किया जा सकता है।

बलिया। बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने दावा किया है कि यदि भगवान राम भी धरती पर आ जायेंगे तब भी बलात्कार की घटनाओं को नियंत्रित नहीं किया जा सकता है। सिंह ने कल यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘भगवान राम भी आ जायेंगे तब भी बलात्कार की घटना पर नियंत्रण नहीं हो पायेगा।’’ वह उन्नाव में हाल ही में हुई छेडछाड़ की घटना का जिक्र कर रहे थे। पुलिस ने शुक्रवार को कहा था कि कुछ लोगों का एक समूह एक महिला को घसीट कर जंगल में ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ की। 

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि हालांकि यह अपराध कुछ महीनों पहले हुआ था लेकिन इसका वीडियो हाल में सामने आया है। भाजपा विधायक ने कहा ,‘‘ यह ‘ स्वाभाविक प्रदूषण ’ का मामला है। यह समाज का प्रदूषण है। ’’ 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़