BJP विधायक के विवादित बोल, गोकशी को आतंकवाद से बड़ा अपराध बताया

BJP MLA controversial speech, Gokshi described as a big crime from terrorism
[email protected] । Jul 31 2018 9:02AM

राजस्थान के अलवर से भाजपा विधायक ज्ञान देव आहूजा ने आज कहा कि गोकशी आतंकवाद से बडा अपराध है।

जयपुर। राजस्थान के अलवर से भाजपा विधायक ज्ञान देव आहूजा ने आज कहा कि गोकशी आतंकवाद से बडा अपराध है। यहां भाजपा मुख्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत में आहूजा ने कहा कि आतंकवादी 2—5 लोगों को मारते हैं लेकिन गोकशी से हजारों-लाखों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है।

आहूजा ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां मां का आदर किया जाता है। गीता, धरती (जमीन), गाय, गंगा, तुलसी और जन्म देने वाली को देश में मां माना जाता है। देश में मां के साथ किसी प्रकार की छेडछाड या गुंडागर्दी को स्वीकार नहीं किया जायेगा, इसलिये यह आतंकवाद से भी बडा अपराध है। विधायक ने कहा कि गोहत्या से लोगों की भावनाएं भडकती है, जिससे कुछ घटनाएं होगी। अदालत को इसे स्वीकार करना चाहिए। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़