Goa Assembly Election 2022 | भाजपा विधायक विल्फ्रेड ने गोवा विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया, पार्टी छोड़ी

BJP

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक विल्फ्रेड ने बुधवार को गोवा विधानसभा की सदस्यता के साथ-साथ पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया। भाजपा द्वारा राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा किए जाने से पहले विल्फ्रेड ने पार्टी का साथ छोड़ दिया।

पणजी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक विल्फ्रेड ने बुधवार को गोवा विधानसभा की सदस्यता के साथ-साथ पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया। भाजपा द्वारा राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा किए जाने से पहले विल्फ्रेड ने पार्टी का साथ छोड़ दिया। वह 2017 में नुवेम विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे।

इसे भी पढ़ें: ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में डॉक्टर्स ने छोड़ी रूई, मुश्किल में पड़ सकता है अस्पताल

हालांकि, जुलाई 2019 में पार्टी के नौ अन्य विधायकों के साथ वह भाजपा में शामिल हो गए थे। विल्फ्रेड ने पत्रकारों से कहा, मैंने आगामी चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ने के लिए राज्य विधानसभा के साथ-साथ पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है।

इसे भी पढ़ें: लातूर की चार नगर पंचायतों की 23 सीट पर कांग्रेस की जीत

उन्होंने कहा, मैंने पहले ही भाजपा को चुनाव से पहले पार्टी छोड़ने के अपने फैसले के बारे में बता दिया था। मैंने पार्टी से कहा था कि मैं भाजपा के टिकट पर 2022 का चुनाव नहीं लड़ूंगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़