भाजपा सांसद ने वंदे मातरम के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा तो अधीर ने दिया जवाब

bjp-mp-accuses-congress-of-supporting-vande-mataram-against-islam-remark
[email protected] । Jun 21 2019 8:50PM

लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि भाजपा सदस्य का आरोप निराधार है कि सोनिया और राहुल गांधी मेजे थपथपा रहे थे।

नयी दिल्ली। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि लोकसभा में समाजवादी पार्टी के सदस्य शफीकुर्रहमान बर्क ने ‘वंदे मातरम’ को इस्लाम के खिलाफ बताया तो कांग्रेस ने उनका विरोध नहीं किया। दुबे ने सदन में गैर सरकारी संकल्प पर चर्चा में भाग लेते हुए आरोप लगाया कि बर्क ने जब सदन में यह टिप्पणी की तो सोनिया गांधी और राहुल गांधी मेजें थपथपा रहे थे। इस पर लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि भाजपा सदस्य का आरोप निराधार है कि सोनिया और राहुल गांधी मेजे थपथपा रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: संसद में उठा बिहार में बच्चों की मौत का मामला

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही वंदे मातरम को जन जन तक पहुंचाया। गौरतलब है कि गत 18 जून को शपथ ग्रहण के दौरान भाजपा के कुछ सदस्यों ने बर्क से वंदे मातरम का गायन करने को कहा तो उस पर सपा सांसद ने कहा कि वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़