झटावा से टिकट नहीं मिलने पर भाजपा सांसद अशोक कुमार दोहरे कांग्रेस में शामिल

bjp-mp-ashok-kumar-dohre-join-congress
[email protected] । Mar 29 2019 12:58PM

उत्तर प्रदेश के इटावा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सांसद अशोक कुमार दोहरे शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश के इटावा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सांसद अशोक कुमार दोहरे शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। दोहरे ने शुक्रवार को सुबह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पार्टी महासचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा कुछ अन्य नेता मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने घोषित किए 12 प्रत्याशियों के नाम, सासाराम से मीरा कुमार लड़ेंगी चुनाव

गौरतलब है कि भाजपा ने हाल ही में दोहरे का टिकट काटकर इटावा से रमाशंकर कठेरिया को उम्मीदवार बनाया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़