जबलपुर के सांसद राकेश सिंह बने मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

BJP MP Rakesh Singh is new Madhya pradesh BJP President

जबलपुर से सांसद राकेश सिंह को आज मध्य प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बना दिया गया। उन्होंने नंद कुमार सिंह चौहान का स्थान लिया है। राकेश सिंह पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और जबलपुर से तीसरी बार सांसद बने हैं।

भोपाल। जबलपुर से सांसद राकेश सिंह को आज मध्य प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बना दिया गया। उन्होंने नंद कुमार सिंह चौहान का स्थान लिया है जो इस पद पर साल 2014 से बने हुए थे। राकेश सिंह पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और जबलपुर से तीसरी बार सांसद बने हैं। लोकसभा में पार्टी के चीफ व्हिप राकेश सिंह पर इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को जीत दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। इस बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा चौथी बार सत्ता में आने का प्रयास करेगी।

सूत्रों ने बताया कि भोपाल में मंगलवार रात प्रदेश भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक में सिंह के नाम को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के संगठन महामंत्री राम लाल मौजूद थे। इस पद के लिये प्रदेश के पूर्व पार्टी अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के नाम पर भी चर्चा चल रही थी। साल 2013 में जब पार्टी ने राज्य में जीत दर्ज की थी तब तोमर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष थे। लेकिन बैठक के दौरान अंततः राकेश सिंह बाजी मार ले गये।

मध्य प्रदेश में पार्टी नेतृत्व में होने वाले बदलाव की अटकलों को तब और बल मिल गया था जब सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि पार्टी अध्यक्ष नंद कुमार चौहान ने उन्हें फोन करके कहा है कि वह अपने खंडवा संसदीय क्षेत्र पर ध्यान देना चाहते हैं और पार्टी का नेतृत्व छोड़ना चाहते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़