भाजपा ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए सुधांशु त्रिवेदी और सतीश दुबे को बनाया उम्मीदवार

bjp-names-sudhanshu-trivedi-satish-dubey-as-its-nominees-for-rajya-sabha-polls
[email protected] । Oct 3 2019 7:02PM

भाजपा कार्यालय के बयान के अनुसार, भाजपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी को पार्टी ने उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया है। यह सीट अरुण जेटली के निधन के कारण खाली हुई थी।

लखनऊ। राज्यसभा उपचुनाव में उत्तर प्रदेश से भाजपा के प्रत्याशी बनाये गये सुधांशु त्रिवेदी शुक्रवार को यहां अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने भाषा को बताया कि त्रिवेदी कल दोपहर पर्चा दाखिल करेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, प्रदेश सरकार के मंत्री, भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। उल्लेखनीय है कि पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली के निधन से उत्तर प्रदेश की एक राज्यसभा सीट रिक्त हुई है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र चुनाव: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पाटिल समेत कई नेताओं ने भरा पर्चा

भाजपा कार्यालय के बयान के अनुसार, भाजपा ने बिहार से सतीश दुबे को भी उम्मीदवार बनाया है। बिहार की यह सीट वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी की मृत्यु के बाद खाली हुई है। भाजपा को इन सीटों पर जीत का भरोसा है। उत्तर प्रदेश में भाजपा के पास बहुमत है जबकि बिहार में पार्टी को जदयू और लोजपा का समर्थन है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़