देशभर में BJP का जश्न, संसदीय बोर्ड की बैठक आज, 17 को शपथ लेंगे येदियुरप्पा

bjp parliamentary board meeting today

दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय के बाहर भी कार्यकर्ताओं का जश्न चल रहा है और राज्यों की राजधानियों से भी ऐसी खबरें मिल रही हैं कि भाजपा कार्यालयों पर स्थानीय नेता पहुँच कर कार्यकर्ताओं को बधाई दे रहे हैं।

कर्नाटक विधानसभा चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न शुरू हो गया है। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय के बाहर भी कार्यकर्ताओं का जश्न चल रहा है और राज्यों की राजधानियों से भी ऐसी खबरें मिल रही हैं कि भाजपा कार्यालयों पर स्थानीय नेता पहुँच कर कार्यकर्ताओं को बधाई दे रहे हैं।

इस बीच खबरें हैं कि आज दोपहर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह प्रेस को संबोधित करेंगे और देर शाम को पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक भी बुलाई गई है जिसमें कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा के बाद आगे के बारे में निर्णय लिया जायेगा।

कर्नाटक में भाजपा ने बीएस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी बना कर चुनाव लड़ा था इसलिए वहां नेतृत्व को लेकर कोई संशय नहीं है। येदियुरप्पा 17 मई को शपथ लेने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं। माना जा रहा है कि शपथ समारोह उसी दिन आयोजित किया जायेगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़