भाजपा ने जम्मू कश्मीर में अपने दम पर सरकार बनाने का प्रस्ताव पास किया

BJP passes resolution to form government on its own in J&K

भाजपा ने जम्मू कश्मीर में अपने दम पर सरकार बनाने का प्रस्ताव पास किया। इस बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना और प्रदेश इकाई के नेताओं के अलावा केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह तथा पार्टी के राष्ट्रीय सचिव नरिंदर सिंह ने भी भाग लिया।

जम्मू। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू कश्मीर इकाई ने मंगलवार को एक प्रस्ताव पारित किया कि वह बिना किसी दूसरे दल के समर्थन के केंद्र शासित प्रदेश में अपने दम पर सरकार बनाएगी।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान ने UNSC की बैठक में फिर उठाया कश्मीर मु्द्दा, भारत ने दिया करारा जवाब

भाजपा ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत और कुशल नेतृत्व के कारण विश्व समुदाय में भारत की स्थिति मजबूत और अधिक महत्वपूर्ण हुयी है। भाजपा ने अपनी कार्यसमिति की बैठक के दौरान यह प्रस्ताव पारित किया। इस बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना और प्रदेश इकाई के नेताओं के अलावा केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह तथा पार्टी के राष्ट्रीय सचिव नरिंदर सिंह ने भी भाग लिया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़