कांग्रेस को मिली करारी हार पर बोले कमलनाथ, भाजपा का असली चेहरा पूरे देश में पहचाना जा रहा

bjp-real-face-is-being-recognized-in-the-country-says-kamal-nath
[email protected] । Feb 11 2020 4:04PM

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की सत्ता में पुन: वापसी के संकेत के बीच कहा कि दिल्ली की जनता ने केवल विकास को चुना और भाजपा का असली चेहरा पूरे देश में पहचाना जा रहा है।

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की सत्ता में पुन: वापसी के संकेत के बीच कहा कि दिल्ली की जनता ने केवल विकास को चुना और भाजपा का असली चेहरा पूरे देश में पहचाना जा रहा है। दिल्ली विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलने के सवाल पर कमलनाथ ने मंगलवार को मीडिया से कहा,‘‘ यह तो पहले से हम जानते थे। पर सबसे बड़ी बात है कि इतनी लम्बी-चौड़ी बातें करने वाली भाजपा का क्या परिणाम हुआ। मोदी जी तो दिल्ली के सबसे ज्यादा करीब हैं। अगर लोग संतुष्ट होते तो भाजपा को चुन लेते।’’

इसे भी पढ़ें: दिल्ली ने तीसरी बार अपने बेटे पर जताया भरोसा, आप सभी का शुक्रिया: अरविंद केजरीवाल

यह पूछे जाने पर कि दिल्ली की जनता ने शाहीन बाग जैसे मुद्दे को नकार दिया, मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उन्होंने (जनता) केवल विकास की बात की। भारतीय जनता पार्टी का सही चेहरा पूरे देश में पहचाना जा रहा है।’’ एक सवाल के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लोगों का ध्यान मोड़ने की राजनीति है। भाजपा नेता और मोदी जी बेरोजगारी के बारे में, कृषि क्षेत्र के बारे में बात नहीं करते, बल्कि राष्ट्रवाद, पाकिस्तान और सीएए पर बात करते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़