उत्तराखंड में भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, खटीमा से चुनाव लड़ेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

uttarakhand BJP
अंकित सिंह । Jan 20 2022 3:14PM

59 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने ऐलान किया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने परंपरागत सीट खटीमा से ही चुनावी मैदान में होंगे जबकि उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक हरिद्वार से चुनावी मैदान में होंगे।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से पहली सूची जारी कर दी गई है। पहली सूची में 59 नामों को शामिल किया गया है। नामों की घोषणा करते हुए केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने कहा कि भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी द्वारा उत्तराखंड की रचना हुई। कांग्रेस पार्टी और अन्य दल तब भी उत्तराखंड के गठन का विरोध कर रहे थे। यूपीए के कार्यकाल में भी उत्तराखंड के साथ सौतेला व्यवहार किया गया। इसके साथ ही प्रह्लाद जोशी ने यह भी कहा कि पिछले 5 वर्षों में उत्तराखंड में विकास हो रहा है। देश की सुरक्षा में उत्तराखंड का बहुत बड़ा योगदान है। उत्तराखंड में सैन्य धाम की स्थापना की कल्पना भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने की है।

59 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने ऐलान किया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने परंपरागत सीट खटीमा से ही चुनावी मैदान में होंगे जबकि उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक हरिद्वार से चुनावी मैदान में होंगे। इसके अलावा यमुनोत्री से केदार सिंह रावत, बद्रीनाथ से महेंद्र भट्ट, रुद्रप्रयाग से भरत सिंह चौधरी चुनावी मैदान में उतरेंगे। थराली से गोपाल नाथ टम्टा, घनशाली से शक्ति लाल शाह और मसूरी से गणेश जोशी को टिकट दिया गया है। गणेश जोशी पूर्व सैनिक रहे हैं। डॉक्टर धन सिंह रावत को भी टिकट दिया गया है। इसके अलावा चौबट्‌टाखाल से सतपाल महाराज चुनावी मैदान में होंगे।

इसे भी पढ़ें: बदली राजनीतिक परिस्थितियों में चुनाव लड़ने का इच्छुक नहीं: त्रिवेंद्र सिंह रावत

11 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम को लेकर अब भी मंथन चल रहा है। 15 ब्राह्मण और तीन बनिया उम्मीदवार बनाए गए हैं। पहली सूची में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का नाम नहीं है। हालांकि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पहले ही हाईकमान को पत्र लिखकर आगामी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार न बनाए जाने की अपील की थी। पिछले हफ्ते उत्तराखंड महिला कांग्रेस के अध्यक्ष सरिता आर्या भाजपा में शामिल हुई थीं उन्हें भी नैनीताल से टिकट दिया गया है। अरुण नौटियाल को कर्णप्रयाग से टिकट दिया गया है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़