विधानसभा उप चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, कांग्रेस ने सिंधिया के सम्मान पर उठाए सवाल

BJP released list of star campaigners
दिनेश शुक्ल । Oct 14 2020 10:42PM

वही भाजपा द्वारा जारी कि गई स्टार प्रचारकों की सूची में राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम 10वें क्रम में आने पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि क्या इसी सम्मान के लिए सिंधिया भाजपा में शामिल हुए थे।

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा की 28 सीटों पर होने जा रहे उप चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा समेत केंद्रीय मंत्री, संगठन पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेतागण शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

इस सूची में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश प्रभारी विनय सहस़्त्रबुद्धे, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत, राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, वरिष्ठ नेत्री, पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, वरिष्ठ नेता प्रभात झा, सांसद नंदकुमार सिंह चौहान, सांसद राकेश सिंह, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण जटिया, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व सांसद सुधीर गुप्ता, वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश शासन के मंत्री गोपाल भार्गव, प्रदेश शासन के मंत्री भूपेन्द्र सिंह, प्रदेश शासन के मंत्री जगदीश देवड़ा, प्रदेश शासन के मंत्री कमल पटेल, प्रदेश शासन के मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, वरिष्ठ नेता जयभान सिंह पवैया, वरिष्ठ नेता उमाशंकर गुप्ता शामिल हैं। उपरोक्त सभी स्टार प्रचारक आगामी चुनाव में प्रचार कार्य करेंगे।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री पर व्यक्तिगत लांछन आपत्तिजनक, कार्रवाई के लिए नियम बनाए आयोगः भाजपा

वही भाजपा द्वारा जारी कि गई स्टार प्रचारकों की सूची में राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम 10वें क्रम में आने पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि क्या इसी सम्मान के लिए सिंधिया भाजपा में शामिल हुए थे। कांग्रेस का कहना है कि सिंधिया कहते है कि उन्होंने मान सम्मान के खातिर पार्टी छोड़ी लेकिन अब यह साफ हो गया है कि उन्होंने मान सम्मान के लिए नहीं बल्कि किसी और वजह से कांग्रेस के साथ गद्दारी की और जनता के जनमत को बेंच दिया। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़