भाजपा असल बंगाली संस्कृति और ममता अराजकता का प्रतिनिधित्व करती हैं: नड्डा

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Mar 23, 2021 7:44PM
भारतीय जन संघ से ही भाजपा का गठन हुआ था। नड्डा ने इस दौरान कई बार अपनी उंगलियों से जीत का निशान बनाया और अपने समर्थकों पर फूल बरसाए।
कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा को पश्चिम बंगाल की संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने वाली पार्टी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अराजकता में भरोसा करने वाली नेता करार देते हुए मंगलवार को दावा किया कि राज्य के लोगों ने भाजपा को मत देने का फैसला किया है और उनकी पार्टी ‘‘तृणमूल कांग्रेस की जबरन वसूली की राजनीति को समाप्त करने के लिए पूरी तरह तैयार’’ है।
नड्डा ने पश्चिम मेदिनीपुर के घाटाल में एक रोडशो किया। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा भारतीय जन संघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी से प्रेरित है और सच्ची बंगाली संस्कृति का प्रतिनिधित्व करती है, जबकि बनर्जी और उनका खेमा केवल अराजकता में भरोसा करते हैं।’’ उल्लेखनीय है कि भारतीय जन संघ से ही भाजपा का गठन हुआ था। नड्डा ने इस दौरान कई बार अपनी उंगलियों से जीत का निशान बनाया और अपने समर्थकों पर फूल बरसाए।पश्चिम मेदिनीपुर, बंगाल के रोडशो में उमड़ा यह विशाल जनसैलाब दर्शाता है कि बंगाल में परिवर्तन सुनिश्चित है।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) March 23, 2021
जनता ने भय और भ्रष्टाचार की राजनीति करने वाली ममता सरकार को सत्ता से हटाने का मन बना लिया है। मैं जनता द्वारा मिले इस स्नेह और समर्थन को नमन करता हूँ।#EbarSonarBangla pic.twitter.com/ApvwEABgoO
इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने निजीकरण के मुद्दे पर सरकार को घेरा, पूर्वजों की कमाई बेचने का लगाया आरोप
उन्होंने कहा कि उन्हें विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की जीत का पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा, ‘‘हम तृणमूल की जबरन वसूली की राजनीति का अंत करेंगे, बुआ-भतीजा (बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी) की साठगांठ तोड़ेंगे, सिंडिकेट राज समाप्त करेंगे और बंगाली संस्कृति की रक्षा करेंगे। भाजपा राज्य में असल परिवर्तन लाकर ‘सोनार बांग्ला’ का निर्माण करेगी।
Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
नोट:कोरोना वायरस से भारत की लड़ाई में हम पूर्ण रूप से सहभागी हैं। इस कठिन समय में अपनी जिम्मेदारी का पूर्णतः पालन करते हुए हमारा हरसंभव प्रयास है कि तथ्यों पर आधारित खबरें ही प्रकाशित हों। हम स्व-अनुशासन में भी हैं और सरकार की ओर से जारी सभी नियमों का पालन भी हमारी पहली प्राथमिकता है।