भाजपा शासित नगर निकाय अव्यवस्था के शिकार, आप एकमात्र विकल्प: केजरीवाल

Kejriwal

उत्तर दिल्ली नगर निगम के तहत आने वाले शालीमार बाग में एक रोड शो को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में आप सरकार ने मुफ्त चौबीसों घंटे बिजली दी है। अच्छे स्कूल और अस्पताल दिये हैं। शालीमार बाग उन पांच वार्डों में शामिल है, जहां 28 फरवरी को उपचुनाव होंगे।

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगामी नगर निगम उपचुनावों से पहले बुधवार को कहा कि शहर में भाजपा शासित नगर निकायों में अव्यवस्था का आलम है और आम आदमी पार्टी (आप) ही एकमात्र विकल्प है। उत्तर दिल्ली नगर निगम के तहत आने वाले शालीमार बाग में एक रोड शो को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में आप सरकार ने मुफ्त चौबीसों घंटे बिजली दी है। अच्छे स्कूल और अस्पताल दिये हैं। शालीमार बाग उन पांच वार्डों में शामिल है, जहां 28 फरवरी को उपचुनाव होंगे। उन्होंने दावा किया, ‘‘दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) भाजपा के तहत अव्यवस्था के शिकार हो गये हैं।’’ उन्होंने लोगों से आप उम्मीदवार के लिए वोट देने की अपील करते हुए यह कहा। यह सीट भाजपा के पार्षद की मृत्यु हो जाने के बाद रिक्त हुई है। शहर के तीन नगर निगमों के लिए उप चुनाव 28 फरवरी को होने हैं। इसके परिणाम की घोषणा तीन मार्च को की जाएगी। आप के अलावा, भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार भी उपचुनाव लड़ रहे हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़