राजस्थान के लिए BJP उम्मीदवार घोषित, 25 नए चेहरों को टिकट, देखें पूरी सूची

bjp-s-first-list-of-131-candidates-for-rajasthan-polls
[email protected] । Nov 12 2018 10:27AM

भाजपा ने राजस्थान विधानसभा की 200 में से 131 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की पहली सूची रविवार देर रात को घोषित कर दी। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झालरापाटन की अपनी पारंपरिक सीट से ही चुनाव लड़ेंगी।

भाजपा ने राजस्थान विधानसभा की 200 में से 131 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की पहली सूची रविवार देर रात को घोषित कर दी। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झालरापाटन की अपनी पारंपरिक सीट से ही चुनाव लड़ेंगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा ने भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति के साथ बैठक के बाद नामों की घोषणा की। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अलावा अन्य शीर्ष नेता भी मौजूद रहे। राजे भी बैठक में शामिल हुईं।

यह देखें पूरी सूची

पार्टी ने अपने लोकसभा सांसद सोना राम चौधरी को भी विधानसभा चुनाव में उतारा है और 12 महिलाओं को टिकट दी है। नड्डा ने कहा कि पार्टी ने 25 नए चेहरों को टिकट दिया है। भाजपा सूत्रों ने बताया कि पहली सूची में 85 मौजूदा विधायकों को जगह दी गई है। नड्डा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘सभी सीटों के लिए जिन उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई वे बैठक में मौजूद थे। अन्य प्रत्याशियों के नामों की भी जल्द घोषणा की जाएगी।’’ 

हाल के वर्षों में प्रदेश में हुए उप चुनावों में जीत दर्ज करने के बाद राज्य में फिर से अपनी जमीन जमाने में जुटी कांग्रेस से भाजपा को कड़ी चुनौती मिल रही है। कई चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में भी कांग्रेस को प्रदेश में भाजपा पर बढ़त लेते हुए दिखाया गया है हालांकि भाजपा का दावा है कि विपक्षी चुनौती का मुकाबला करने के लिये तैयार है। वसुंधरा राजे के नेतृत्व में पार्टी ने 2013 में प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों में से 163 सीटें जीतकर कांग्रेस को सूबे में अब तक की सबसे करारी शिकस्त दी थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़