भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, पार्टी महासचिव रामलाल की RSS में वापसी

bjp-secretary-ramlal-return-to-rss
[email protected] । Jul 14 2019 1:16PM

आरएसएस सूत्रों ने इस आशय की जानकारी दी है। रामलाल भाजपा में संगठन मंत्री का दायित्व संभाल रहे थे। चर्चा है कि वी सतीश को भाजपा में संगठन मंत्री बनाया जा सकता है।

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन में एक बड़ा बदलाव हुआ है। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) रामलाल को राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) में वापस ले लिया गया है। आरएसएस में रामलाल को अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख की नई जिम्मेदारी दी गई है। रामलाल पिछले 13 साल से भाजपा में नंबर दो के पद पर थे। 

रामलाल ने 5 जुलाई, 2019 को एक पत्र लिख कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नाड्डा से आग्रह किया था कि उन्हें उनके दायित्व से मुक्ति दे दी जाए। इससे पहले 2017 में भी उन्होंने एक पत्र लिखा था जिसमें वह अपने पद से हटने की बात कर रहे हैं। 

आरएसएस सूत्रों ने इस आशय की जानकारी दी है। रामलाल भाजपा में संगठन मंत्री का दायित्व संभाल रहे थे। चर्चा है कि वी सतीश को भाजपा में संगठन मंत्री बनाया जा सकता है। वी सतीश अभी भाजपा में राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव हैं। भाजपा में एक प्रमुख रणनीतिकार के रूप में रामलाल संघ एवं पार्टी के बीच की कड़ी थे। उन्हें भाजपा की हर बड़ी बैठक में देखा जाता था। इसके अलावा आरएसएस में गोपाल आर्य को पर्यावरण गतिविधियों का राष्ट्रीय समन्वयक बनाया गया है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़