कोविड-19 के लक्षण दिखने पर अस्पताल में भर्ती हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा

Sambit Patra

मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि भाजपा नेता को कोविड-19 के लक्षण सामने आए थे।

नयी दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा कोविड-19 के लक्षण सामने आने के बाद गुरूग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि पात्रा को गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि भाजपा नेता को कोविड-19 के लक्षण सामने आए थे। 

इसे भी पढ़ें: देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 4,500 के पार, अबतक 1.58 लाख व्यक्ति संक्रमित 

पात्रा समाचार चैनलों पर सामने आने वाला भाजपा का एक लोकप्रिय चेहरा हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं और उन्होंने बृहस्पतिवार को भी कई ट्वीट किये।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़