Gujarat में भाजपा ने शुरू की सरकार बनाने की कवायद, राजनाथ सिंह होंगे पर्यवेक्षक, साथ में येदियुरप्पा और अर्जुन मुंडा भी

Rajnath Singh
ANI

गुजरात में पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह जाएंगे। राजनाथ सिंह के साथ कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदयुरप्पा भी होंगे। इसके अलावा पर्यवेक्षकों में अर्जुन मुंडा भी शामिल होंगे।

गुजरात विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद भाजपा ने राज्य में सरकार बनाने की कवायद शुरू कर दी है। वहीं, केंद्रीय नेतृत्व की ओर से गुजरात के लिए पर्यवेक्षकों की भी नियुक्ति हो गई है। गुजरात में पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह जाएंगे। राजनाथ सिंह के साथ कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदयुरप्पा भी होंगे। इसके अलावा पर्यवेक्षकों में अर्जुन मुंडा भी शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक 10 दिसंबर को गांधीनगर में श्री कमलम में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक होगी। 

इसे भी पढ़ें: Congress का विकल्प बनने की कोशिश कर रही AAP, पर इन पांच राज्यों के आंकड़े बहुत कुछ बताते हैं

दूसरी ओर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आज अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ राज्य में नई सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करने के लिए अपना इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद अपना इस्तीफा दिया है। इस दौरान उनके साथ गुजरात भाजपा के प्रमुख सीआर पाटिल और पार्टी के मुख्य सचेतक पंकज देसाई भी मौजूद रहे। हालांकि, भूपेंद्र पटेल का इस्तीफा महज औपचारिकता है क्योंकि पार्टी ने इस चुनाव में बंपर जीत हासिल की है और पार्टी की ओर से भूपेंद्र पटेल को ही नया मुख्यमंत्री होने की घोषणा की जा चुकी है। खबर के मुताबिक 12 दिसंबर को भूपेंद्र पटेल शपथ ग्रहण करेंगे। नई सरकार के गठन तक वह राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री होंगे। 

इसे भी पढ़ें: Himachal में बागियों ने बिगाड़ा भाजपा का खेल! नड्डा बोले- अनुशासन बनाए रखने के लिए जो जरूरी होगा वह करेंगे

भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के अलावा कई भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। साथ ही साथ कई राज्यों के मुख्यमंत्री के भी मौजूद होने की संभावना है। गुजरात में मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह पार्टी के शक्ति प्रदर्शन का भी एक बड़ा अवसर होने वाला है। गुजरात की 182 विधानसभा सीट में से 156 सीट पर विजय हासिल करके भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़