भाजपा अगर सपा शासन में बने चिकित्सा केंद्रों को शुरू कर दे तो बच सकती हैं हजारों जिंदगियां: अखिलेश

अगर भाजपा सरकार राजनीति छोड़कर सपा के समय बने कैंसर इंस्टीट्यूट लखनऊ तथा झांसी, जौनपुर, आज़मगढ़, सीतापुर, बदायूं, सहारनपुर, लखीमपुर, अयोध्या में बने आधुनिक चिकित्सा केंद्रों को कारगरढंग से शुरू कर दे तो हज़ारों जिंदगियां बच सकती हैं।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार राजनीति छोड़ अगर पार्टी के कार्यकाल में बने चिकित्सा केंद्रों का संचालन शुरू कर दे तो हजारों जीवन बच सकते हैं।
सपा नेता ने ट्वीट में कहा, अच्छे काम से प्रेरणा लेने से सुधार का रास्ता निकलता है। अगर भाजपा सरकार राजनीति छोड़कर सपा के समय बने कैंसर इंस्टीट्यूट लखनऊ तथा झांसी, जौनपुर, आज़मगढ़, सीतापुर, बदायूं, सहारनपुर, लखीमपुर, अयोध्या में बने आधुनिक चिकित्सा केंद्रों को कारगरढंग से शुरू कर दे तो हज़ारों जिंदगियां बच सकती हैं।अच्छे काम से प्रेरणा लेने से सुधार का मार्ग निकलता है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 22, 2021
अगर भाजपा सरकार राजनीति छोड़कर सपा के समय बने कैंसर इंस्टीट्यूट लखनऊ तथा झाँसी,जौनपुर,आज़मगढ़,सीतापुर,बदायूँ,सहारनपुर, लखीमपुर,अयोध्या में बने आधुनिक चिकित्सा केंद्रों को कारगर रूप से शुरू कर दे तो हज़ारों जीवन बच सकते हैं।
Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
नोट:कोरोना वायरस से भारत की लड़ाई में हम पूर्ण रूप से सहभागी हैं। इस कठिन समय में अपनी जिम्मेदारी का पूर्णतः पालन करते हुए हमारा हरसंभव प्रयास है कि तथ्यों पर आधारित खबरें ही प्रकाशित हों। हम स्व-अनुशासन में भी हैं और सरकार की ओर से जारी सभी नियमों का पालन भी हमारी पहली प्राथमिकता है।
