भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के विवादित बोल, कहा- अकबर औरतों के भेष में करता था दुष्कर्म

bjp-state-president-s-controversial-speech-said-akbar-do-rape

सैनी ने कहा, ‘‘अकबर ने मीना बाजार लगाया और मीना बाजार में सारे काम महिलाएं करती थीं। अकबर छद्म वेश में औरत का वेश बनाकर वहां जाता था और वहां दुष्कर्म करता था।’’हालांकि सैनी ने बाद में कहा, ‘‘दुष्कर्म से मेरा मतलब छेड़छाड़ है।’’ सैनी ने कहा, ‘‘तो चरित्र देखना पड़ेगा कि महान कौन हो सकता है।’’ इस बीच कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता अर्चना शर्मा ने इस बयान पर कहा है, ‘‘उन्होंने जैसी भावनाएं व्यक्त की हैं वो बेहद निंदनीय हैं। ’

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने मुगल शासक अकबर के बारे में विवादित बयान देते हुए कहा कि ‘‘वह औरतों के भेष में मीना बाजार जाता और वहां दुष्कर्म करता था।’’ वहीं कांग्रेस ने सैनी के इस बयान को निंदनीय बताया है। सैनी ने यह बयान यहां भाजपा के मुख्यालय में महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बातचीत में दिया। अकबर महान या महाराणा प्रताप यह पूछे जाने पर सैनी ने कहा कि किसी व्यक्ति की महानता को उसके चरित्र से आंका जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: नेताओं की बयानबाजी से कांग्रेस आलाकमान नाराज, गहलोत के खिलाफ बोलने वाले विधायक को नोटिस

सैनी ने कहा, ‘‘अकबर ने मीना बाजार लगाया और मीना बाजार में सारे काम महिलाएं करती थीं। अकबर छद्म वेश में औरत का वेश बनाकर वहां जाता था और वहां दुष्कर्म करता था।’’हालांकि सैनी ने बाद में कहा, ‘‘दुष्कर्म से मेरा मतलब छेड़छाड़ है।’’ सैनी ने कहा, ‘‘तो चरित्र देखना पड़ेगा कि महान कौन हो सकता है।’’ इस बीच कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता अर्चना शर्मा ने इस बयान पर कहा है, ‘‘उन्होंने जैसी भावनाएं व्यक्त की हैं वो बेहद निंदनीय हैं। ’ 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़