तृणमूल कांग्रेस की गुंडागर्दी, हिंसा, तोड़फोड़ के खिलाफ 5 मई को भाजपा मध्य प्रदेश में देगी धरना

BJP to protest against TMC
दिनेश शुक्ल । May 4 2021 8:33PM

तृणमूल कांग्रेस की इस गुंडागर्दी में अब हजारों पार्टी कार्यकर्ता घायल हुए हैं और कई की हत्याएं कर दी गई हैं। तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की यह कार्रवाई लोकतंत्र के नाम पर कलंक है, जिसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी 05 मई 2021 बुधवार को पूरे मध्य प्रदेश में धरना देगी।

भोपाल। कोरोना महामारी के संकट की घड़ी में जहां मानव समाज एक दूसरे की जान बचाने के लिए प्रयासरत है, वहीं पश्चिम बंगाल में चुनाव के पश्चात तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, उपद्रवियों व गुंडों द्वारा लगातार हिंसा, मारपीट, तोड़फोड़, आगजनी और हत्याएं की जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, उनके घरों व प्रतिष्ठानों तथा पार्टी कार्यालयों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस की इस गुंडागर्दी में अब हजारों पार्टी कार्यकर्ता घायल हुए हैं और कई की हत्याएं कर दी गई हैं। तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की यह कार्रवाई लोकतंत्र के नाम पर कलंक है, जिसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी 05 मई 2021 बुधवार को पूरे मध्य प्रदेश में धरना देगी।

 

इसे भी पढ़ें: सेवा ही संगठन अभियान-2 में पीड़ितों की सहायता कर रहे पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा के निर्देशानुसार धरना-प्रदर्शन का यह आयोजन मध्य प्रदेश भाजपा के प्रत्येक मंडल में किया जाएगा और इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह पालन किया जाएगा। एक घंटे के इस धरने के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं की संख्या एक बार में 20 से अधिक नहीं होगी। वहीं, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि सेवा ही संगठन अभियान-2 के अंतर्गत पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कोविड पीड़ितों के लिए किए जा रहे सेवा कार्य इस धरने से प्रभावित न हों, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़