चुनाव से पहले BJP का दावा, 180 सीटों के साथ आएंगे सत्ता में

bjp-will-come-back-to-power-again-says-madan-lal-saini
[email protected] । Aug 4 2018 3:09PM

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा फिर सत्ता में आयेगी और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी 180 से अधिक सीटों का लक्ष्य हासिल करेगी।

जयपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा फिर सत्ता में आयेगी और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी 180 से अधिक सीटों का लक्ष्य हासिल करेगी। मुख्यमंत्री निवास से राजस्थान गौरव यात्रा के रथ को राजसमंद के लिये रवाना करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में सैनी ने कहा कि सरकार ने जो जनकलयाणकारी काम किये है उनके आधार पर अब हम जनता से भाजपा के कार्यकाल में किये गये कार्यो की तुलना पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के कामों से करने को कहेंगे।

उन्होंने दावा किया कि सरकार के किये गये जन कल्याणकारी काम के आधार पर जनता भाजपा सरकार को फिर चुनेगी। प्रदेश भाजपा प्रमुख ने कहा कि राजस्थान गौरव यात्रा के दौरान हम जनता को कहना चाहेंगे कि काम करने वाली सरकार को चुने, यात्रा को पार्टी की यात्रा नहीं बनाना चाहते, इसे जन यात्रा बनाना चाहते है। सरकार ने अपने कार्यकाल में जनता के लिये बहुत से लोक कल्याणकारी काम किये है।

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपनी बहुप्रचारित 'राजस्थान गौरव यात्रा' राजसमंद के चारभुजानाथ मंदिर से शुरू की। चालीस दिन की इस यात्रा में वह अनेक जनसभाएं करेंगी तथा उनका जनता के साथ संवाद साधने का प्रयास रहेगा। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़