मोदी सरकार पार्ट-2 के एक वर्ष पूरा होने पर बीजेपी झारखंड में 1000 ऑनलाइन रैली करेगी

modi

दीपक प्रकाश ने कहा कि अभियान का माध्यम ‘डिजिटल संपर्क’ है जिसमें फेसबुक लाइव,के अलावा व्हाट्सएप ग्रुप ,डिजिटल बुलेटिन में छोटे छोटे वीडियो के माध्यम से हम मोदी सरकार की उपलब्धियों, कोविड- 19 से लड़ने के प्रयासों को जन जन तक पहुचायेंगे।

रांची। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने के उपलक्ष में झारखंड प्रदेश भाजपा पूरे राज्य में 1,000 ऑनलाइन रैली करेगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी ने व्यापक जन सम्पर्क के लिये ‘वर्चुअल संवाद’ का माध्यम अपनाया है। इसमें डिजिटल माध्यम से प्रदेश में 1000 ऑनलाइन रैली आयोजित की जाएगी और 20 ऑनलाइन कांफ्रेंस होंगे जिसे राष्ट्रीय और प्रदेश के नेता संबोधित करेंगे। प्रकाश ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक निर्णय लेने वाली, जन आकांक्षाओ को धरातल पर उतारने वाली मजबूत और लोक कल्याणकारी सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर भाजपा नए तरीके से जनता के बीच उपलब्धियों को लेकर जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: बीजेपी ने सीएम सोरेन पर साधा निशाना, कहा झारखंड सरकार ने कोविड-19 से लड़ने के सभी इंतजाम ट्विटर पर किए

दीपक प्रकाश ने कहा कि आगामी 30 मई को मोदी सरकार-2 का पहला वर्ष पूर्ण हो रहा है और इसी को ध्यान में रखते हुए रैलियों और कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। कोरोना संकट के बीच पार्टी ने जन सम्पर्क अभियान का स्वरूप बदला है। पार्टी के कार्यकर्ता सामाजिक दूरी के नियमो का अनुपालन करते हुए ’व्यक्तिगत संपर्क’ के साथ ’डिजिटल संपर्क’ एवम् ’वर्चुअल संवाद’ का भी सहारा लेंगे। प्रकाश ने कहा कि मोदी सरकार-2 के एक वर्ष ऐतिहासिक निर्णय से भरे हैं जिसका भारत का जन मानस लंबे समय से इंतजार कर रहा था। धारा-370 की समाप्ति, एक साथ तीन तलाक के खिलाफ कानून,अयोध्या में भव्य राममंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होना, संशोधित नागरिका कानून से शरणार्थियों को अधिकार प्रदान करना जैसे निर्णयों ने भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक दृष्टि से राष्ट्रीय एकात्मता को और मजबूत किया है। वहीं दूसरी ओर कोरोना संकट के बीच मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने महामारी से लड़ने में महत्वर्पूण भूमिका निभाई है। 

इसे भी पढ़ें: सिसोदिया का दावा, दिल्ली सरकार ने करीब 2.41 लाख लोगों को उनके गृह राज्य वापस भेजा

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार प्रदेश में पार्टी ने लाखों गरीबों,मजदूरों,जरूरतमंदों के बीच सेवा कार्य किये हैं। प्रधानमंत्री ने संकट को भी अवसर में बदलकर ’20 लाख करोड़ रुपये’ के आर्थिक पैकेज के साथ ’आत्मनिर्भर भारत’ बनाने की दिशा में मार्ग प्रशस्त किया है। जिसके केंद्र बिंदु में ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती है साथ ही ‘‘लोकल के लिये वोकल’’ बनने का मंत्र भी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री द्वारा लिखित पत्र संदेश को प्रदेश के 35 लाख घरों तक पहुचायेंगे जिसमें ‘आत्म निर्भर भारत’ बनाने के संकल्प के साथ विश्व कल्याण हेतु सावधानियां एवम् अच्छी आदतों के संकल्प का आह्वान है।

इसे भी पढ़ें: रेल मंत्री बनाम महाराष्ट्र सरकार: रेलवे ने तैयार की 145 श्रमिक ट्रेनें, अब तक सिर्फ 13 ही चल पाईं

दीपक प्रकाश ने कहा कि संपर्क के दौरान कार्यकर्ता कोरोना संकट में जारी आवश्यक निर्देशों का पूरा अनुपालन करेंगे। प्रकाश ने कहा कि इस अभियान का दूसरा माध्यम ‘डिजिटल संपर्क’ है जिसमें फेसबुक लाइव,के अलावा व्हाट्सएप ग्रुप ,डिजिटल बुलेटिन में छोटे छोटे वीडियो के माध्यम से हम मोदी सरकार की उपलब्धियों, कोविड- 19 से लड़ने के प्रयासों को जन जन तक पहुचायेंगे। उन्होंने कहा कि इस संपर्क अभियान में पार्टी के सभी मोर्चों को विशेष जिम्मेदारी दी गई है। मोर्चा के कार्यकर्ता संपर्क के क्रम में मास्क एवम सेनेटाइजर का वितरण करेंगे। साथ ही 10-10 के समूह तक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों को पहुचायेंगे जिससे पार्टी का संपर्क अभियान सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी बन सके।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़