ओड़िशा में सत्ता में आने पर किसानो का कर्ज माफ करेगी भाजपा

bjp-will-forgive-the-debt-of-farmers-when-odisha-comes-to-power
[email protected] । Dec 18 2018 8:14PM

विभिन्न मंडियों में किसानो के समक्ष आ रही चुनौतियों को रेखांकित करते हुए पांडा ने कहा कि भाजपा कार्यकता बुधवार से ‘‘मंडी चला अभियान’’ की शुरूआत करेंगे जो सात जनवरी तक चलेगा।

भुवनेश्वर। भारतीय जनता पार्टी की ओड़िशा इकाई ने प्रदेश के लोगों से वादा किया है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में अगर वह सत्ता में आती है तो किसानों के कर्ज माफ कर दिए जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बसंत पांडा ने संवाददाता सम्मेलन में आज यहां इसकी घोषणा की। सूबे में विधानसभा चुनाव अगले साल लोकसभा चुनाव के साथ ही होना है।

पांडा ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘अगले साल 2019 में होने वाले विधानसभा चुनावों में अगर भारतीय जनता पार्टी ओडिशा में सत्ता में आती है हमलोग किसानों के कर्ज माफ करेंगे।’’ 

यह भी पढ़ें: कमलनाथ ने किसानों की कर्ज माफी आदेश पर किए हस्ताक्षर

विभिन्न मंडियों में किसानो के समक्ष आ रही चुनौतियों को रेखांकित करते हुए पांडा ने कहा कि भाजपा कार्यकता बुधवार से ‘‘मंडी चला अभियान’’ की शुरूआत करेंगे जो सात जनवरी तक चलेगा। भाजपा कार्यकर्ता मंडियों में अनियमित काम काज और सूबे में धान की खरीद में देरी का विरोध करेंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़