बंगाल में आदिवासी समुदाय के कार्यकर्ता का मिला शव, बीजेपी बोली- राजनीतिक हत्याओं पर उदारवादी क्यों हैं चुप ?
पश्चिम मेदिनीपुर के संतोषपुर में एक भाजपा कार्यकर्ता का शव पेड़ से लटकता पाया गया है। मृतक का नाम बरसा हांसदा है। बीजेपी बंगाल ने दावा किया कि आदिवासी समुदाय से संबधित बरसा हांसदा बीजेपी का सक्रिय कार्यकर्ता था।
पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा की खबरें कई बार सामने आती रहती हैं। इसी क्रम में पश्चिम मेदिनीपुर के संतोषपुर में एक भाजपा कार्यकर्ता का शव पेड़ से लटकता पाया गया है। मृतक का नाम बरसा हांसदा है। बीजेपी बंगाल ने दावा किया कि आदिवासी समुदाय से संबधित बरसा हांसदा बीजेपी का सक्रिय कार्यकर्ता था।
Barsha Hansda, a tribal BJP worker from Paschim Medinipur, was hanged to death by TMC goons.
— BJP Bengal (@BJP4Bengal) November 15, 2019
Why are the liberals so silent now on these brutal political murders in TMC ruled West Bengal? Would they be so silent if this was a BJP ruled state? pic.twitter.com/yhPADzb1UY
बीजेपी ने इस हत्या के पीछे तृणमूल के गुंडों का हाथ बताया है। बंगाल बीजेपी ने ट्वीट कर सवाल किया कि तृणमूल कांग्रेस शासित इस राज्य में इस तरह क्रूर राजनीतिक हत्याओं पर उदारवादी अब तक चुप क्यों हैं? यदि यह भाजपा शासित राज्य होता तो क्या वे इतने चुप होते?
अन्य न्यूज़