पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

bjp-worker-killed-in-west-bengal

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग 34 को बाधित किया।उन्होंने शनिवार को इस हत्या के विरोध में जिले कई स्थानों पर रेल यातायात को भी बाधित किया।

कल्याणी। नदिया जिले में भाजपा के 23 वर्षीय एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटना चकदाहा कस्बे में शुक्रवार रात करीब दस बजे हुई। उन्होंने बताया कि चकदाहा कस्बे के तपवन क्षेत्र के रहनेवाले 23 वर्षीय संतु घोष को काफी नजदीक से उस समय गोली मार दी गई जब वह एक फोन कॉल के बाद घर से बाहर निकले थे। अधिकारी ने बताया कि घोष को चकदाहा के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव में जम्मू-कश्मीर के करीब 80 प्रतिशत उम्मीदवारों की जमानत जब्त

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग 34 को बाधित किया।उन्होंने शनिवार को इस हत्या के विरोध में जिले कई स्थानों पर रेल यातायात को भी बाधित किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने मृतक व्यक्ति का मोबाइल फोन बरामद कर दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। 

इसे भी पढ़ें: हिंदुओं के अपमान की राजनीति करने वालों के लिए करारा सबक हैं चुनाव परिणाम

सूत्रों ने बताया का घोष लोकसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ गए थे। भाजपा के नदिया समिति के महासचिव तारक सरकार ने बताया, ‘‘ तृणमूल कांग्रेस इस घटना के पीछे है।’’ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इस आरोप से इनकार कर दिया है। पुलिस ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय बल को तैनात किया गया है। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़