BJP का राजनाथ सिंह को पत्र, कहा- WB में कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें

bjp-writes-to-rajnath-singh-wb-chief-secretary-for-safety-of-members-during-amit-shahs-rally
[email protected] । Aug 11 2018 9:07AM

बीजेपी ने कोलकाता में अमित शाह की रैली में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और राज्य के प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है।

कोलकाता। असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस द्वारा कल विरोध रैली आयोजित करने की घोषणा किए जाने के बाद भाजपा नेतृत्व ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की रैली में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और राज्य के प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है। 

पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष दिलीप घोष ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वह पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रैली में आने वाले और फिर यहां से वापस जाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहें। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जय प्रकाश मजूमदार ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मलय डे को पत्र लिखकर भाजपा कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़