भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा हुए कोरोना संक्रमित, कहा स्वस्थ होकर पार्टी कार्य और जन सेवा में लौटूंगा

Prabhat Jha
दिनेश शुक्ल । Aug 31 2020 9:02PM

मध्य प्रदेश भाजपा में अब तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, मंत्री गोपाल भार्गव, तुलसी सिलावट, अरविंद भदौरिया और स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी तथा देवास सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी हालही में कोरोना सांक्रमित पाए गए थे।

भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रभात झा ने स्वमं ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। प्रभात झा ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा कि मैं पार्टी के कार्य से पिछले 7-8 दिनों से ग्वालियर में था। अस्वस्थता महसूस होने एवं डॉक्टरों की सलाह पर मैंने अपना कोरोना टेस्ट कराया। टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस दौरान जो भी मेरे संपर्क में आये हैं अपना टेस्ट करवा लें। ईश्वर की कृपा और आप सबके स्नेह व आशीर्वाद से मैं शीघ्र स्वस्थ होकर फिर से पार्टी कार्य और जन सेवा में लौटूंगा।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त, नर्मदा नदी बह रही खतरे के निशान से ऊपर

मध्य प्रदेश भाजपा में अब तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, मंत्री गोपाल भार्गव, तुलसी सिलावट, अरविंद भदौरिया और स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी तथा देवास सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी हालही में कोरोना सांक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद वह अस्पताल में भर्ती हो गए थे। मध्य प्रदेश में अब तक 63,965 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है वही कोरोना से मरने वालों की संख्या 1394 तक पहुँच गई है।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़