बॉलीवुड को लगा ''सदमा'', सितारों ने ट्वीट कर व्यक्त की गमे ''जुदाई''

Bollywood's Sridevi Dies at 54, Priyanka Chopra Pays Tribute
[email protected] । Feb 25 2018 10:08AM

स्वर्गीय श्रीदेवी को अपने सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए कई बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर दुख जताया है। उनके निधन से बॉलीवुड में भी शोक की लहर है।

स्वर्गीय श्रीदेवी को अपने सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए कई बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर दुख जताया है। उनके निधन से बॉलीवुड में भी शोक की लहर है। फिल्मी सितारे ट्वीट कर अपनी ओर से दुख जता रहे हैं-

  • अमिताभ बच्चन- मुझे विश्वास नहीं हो रहा। एक अजीब सी घबराहट हो रही है।
  • प्रियंका चोपड़ा- मेरे पास कोई शब्द नहीं है। श्रीदेवी को प्यार करने वाले हर व्यक्ति के प्रति संवेदना। एक काला दिन। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।' परिवार को ताकत दें।
  • जावेद अख्तर- मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मैं क्या प्रतिक्रिया दूँ।
  • इला अरुण- श्रीदेवी के निधन की खबर बहुत दुखद।
  • सुष्मिता सेन- मुझे अभी-अभी जबर्दस्त हृदयाघात से मैडम श्रीदेवी के निधन की जानकारी मिली। मैं स्तब्ध हूं। खुद को रोने से नहीं रोक पा रही हूं।
  • अनुष्का शर्मा- 'स्तब्ध हूं। मेरे पास कोई शब्द नहीं है। परिवार, मित्रों और सिनेमा की डार्लिंग श्रीदेवीजी के फैन्स के प्रति संवेदना।
  • प्रीति जिंटा- यह सुनकर दुखी और स्तब्ध हूं कि मेरी ऑल टाइम फेवरिट श्रीदेवी नहीं रहीं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
  • जैकलीन फर्नांडजि- बड़ी आइकॉन। श्रीदेवी बहुत जल्दी चली गईं। बहुत जल्दी।
  • रितेष देशमुख- बेहद भयावह, बहुत बुरी खबर... मैं स्तब्ध हूं। कोई शब्द नहीं है मेरे पास। श्रीदेवी नहीं रहीं। RIP

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़